
लाल किला के पास हुए कार ब्लास्ट से पूरा देश हिल गया. इस धमाके में 12 लोगों ने जान गंवा दी, जबकि कई दर्जन घायल हुए हैं. ब्लास्ट की गुत्थी अभी भी अनसुलझी है. जितना तेजी से जांच की जा रही वैसे-वैसे नए एंगल सामने आ रहे हैं. इस पूरी आतंकी साजिश में व्हाइट टेरर यानी डॉक्टरों के हाथ होने से भी तनाव और बढ़ गया है. एक के बाद एक डॉक्टर का नाम सामने आ रहा है. इसमें सबसे दिलचस्प नाम है डॉक्टर शाहीन. ये अकेली नहीं बल्कि अपने भाई डॉक्टर परवेज के साथ खौफनाक साजिश रच रही थी. जब जांच एजेंसी ने इन दोनों भाई बहनों के बीच की मुलाकात और परवेज की कुंडली खंगाली है. आइए जानते हैं सबकुछ…
फरीदाबाद में AK-47 के साथ पकड़ी गई आतंकी डॉक्टर शाहीन शाहिद और डॉ. परवेज की कुंडली खंगालते खंगालते पुलिस को बड़ी जानकारी हाथ लगी है. बताया जा रहा है कि शाहीन ने बीते कुछ समय के दौरान सहारनपुर में भाई से कई बार मुलाकात की थी. यहां तक कि उसने खुद कबूल किया है कि शाहीन के साथ कुछ अन्य लोगों से भी मुलाकात की थी. मगर, इस बात से इनकार कर दिया कि वह आतंकी मुजम्मिल से कभी मिला.
अब एजेंसी ये जांच कर रही है कि आखिर इन दोनों के बीच क्या कुछ बात हुई और बार-बार मुलाकात क्यों हो रही थी. वहीं डॉ. परेवज की पूरी कुंडली सामने आ गई है. शाहीन के भाई ने लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया था. इसके बाद 2015 में आगरा के सरोजिनी नायडू अस्पताल में नौकरी की. इसके बाद करीब एक साल बाद 4 नवंबर 2016 को यहां से इस्तीफा दे दिया. करीब डेढ़ वर्ष तक किसी को कुछ नहीं पता कि कहां था. गायब रहने के बाद मई 2018 में सहारनपुर मेडिकल कॉलेज ज्वॉइन किया.
