
दिल्ली ब्लास्ट केस के तार कानपुर से जुड़े नजर आ रहे हैं. एटीएस ,एसटीएफ , दिल्ली की स्पेशल टीम ने आतंकी शाहीन के बाद अब कानपुर से डॉक्टर मोहम्मद आरिफ पीर को हिरासत में लिया है. आरिफ कानपुर के हृदय रोग संस्थान के director of medicine के फर्स्ट ईयर स्टूडेंट हैं. अब इस मामले में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि डॉक्टर आरिफ का सीधा कनेक्शन आतंकी उमर से था, क्योंकि वह दोनों क्लासमेट थे. आतंकी उमर कोई और नहीं बल्कि वही है जिसने दिल्ली में ब्लास्ट किया और उसी ब्लास्ट में उसकी मौत हो गई थी.
जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के मेडिकल कॉलेज में उमर और आरिफ एक साथ पढ़ाई करते थे. दिल्ली के लाल किले के बाहर धमाके की घटना से कुछ दिन पूर्व आरिफ की उमर से बात हुई थी. सुत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम डॉ मोहम्मद आरिफ को दिल्ली लेकर निकली है.
इसमें यह भी जानकारी निकलकर आई है कि डॉ. शाहीन और डॉ. आरिफ काफी लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे. जिसके बाद आरिफ पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के शक गहराए हैं. एटीएफ फिलहाल डॉक्टर आरिफ से गहन पूछताछ करने में जुटी है. जांच एजेंसियों को शक है कि कानपुर में शाहीन से जुड़ा एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है, जिससे जुड़े और नाम जल्द सामने आ सकते हैं.
