
सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. बहुत सारे लोग अपने-अपने घरों में बिजली की आपूर्ति के लिए सोलर पैनल्स लगवा रहे हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह है कि इस सिस्टम को लगवाने में उन्हें सरकार भी आर्थिक मदद दे रही है. केंद्र सरकार और राज्य सरकारें हजारों की सब्सिडी दे रही हैं, ऐसे में सोलर पैनल्स लगवाने का खर्च भी काफी कम हो जाता है. कई जगहों पर तो यह सब्सिडी करीब 60 फीसदी तक हो जाती है और उपभोक्ता पर सिर्फ 40 फीसदी ही वजन पड़ता है.
तो आइए आज सौर ऊर्जा-सोलर पैनल्स सीरीज की 9वीं स्टोरी में जानते हैं पाठकों के सवालों का जवाब. जिसमें उन्होंने पूछा है कि ‘सोलर पैनल लगवाना है, सब्सिडी कितनी मिलती है? किस राज्य में क्या है प्रोसेस? PM सूर्य घर योजना के बारे में भी बताएं’.. आइए जानते हैं..
